फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Services of Khand Prerak who defrauded Gram Panchayats of lakhs terminated

Noida News: ग्राम पंचायतों को लाखों की चपत लगाने वाले खंड प्रेरक की सेवाएं समाप्त

Wed, 12 Nov 2025 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Services of Khand Prerak who defrauded Gram Panchayats of lakhs terminated
कानपुर। बिल्हौर ब्लॉक में करीब 10 वर्ष तक तैनात खंड प्रेरक मोनू की डीपीआरओ मनोज कुमार ने सेवाएं समाप्त कर ब्लाॅक से हटाने के निर्देश दिए। खंड प्रेरक पर चचेरे भाई की फर्म को लाखों रुपये का भुगतान करने और ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी कर लाखों रुपये की कमाई कर पेट्रोल पंप खोलने का आरोप था। डीपीआरओ ने जांच की तो आरोप सही पाए। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन ने दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बीते दो माह पहले ग्रामीण रमेश, कमलेश ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया था कि खंड प्रेरक मोनू सुभानपुर मुरादनगर का निवासी है। उसने चचेरे भाई विशाल के नाम पर मेसर्स विशाल आर्ट्स के नाम पर वॉल पेंटिंग की फर्म बना रखी है। ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी करके लाखों रुपये की चपत लगाई है। वह सचिवों को धमकाकर काम लेता था। बिल्हौर में श्री फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप भी खोला है। इस पर सीडीओ ने बिल्हौर से हटाकर चौबेपुर ब्लाॅक में तैनात कर दिया है। डीएम ने उपायुक्त मनरेगा और डीपीआरओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed