फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Service road from Greno to airport will be built by October

Noida News: अक्टूबर तक बनेगी ग्रेनो से एयरपोर्ट तक की सर्विस रोड

Wed, 27 Aug 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Service road from Greno to airport will be built by October
फोटो
विज्ञापन

- दनकौर में 10 साल से अधूरी पड़ी है यमुना एक्सप्रेस-वे की यह सड़क
-सड़क निर्माण के बाद वाहन भर सकेंगे फर्राटा
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट तक यमुना एक्सप्रेस-वे की 60 मीटर चौड़ी सर्विस रोड के बीच में आने वाले सारे अवरोध हटा दिए गए हैं। अक्तूबर से इस छह लेन की रोड पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। बुधवार को ओएसडी शैलेंद्र सिंह व जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने मौके पर जाकर किसानों से वार्ता की। अधिकारियों का दावा है कि वार्ता में किसान और अधिकारियों की सर्विस रोड के निर्माण कार्य के लिए सहमति बन गई है, जल्द रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान वर्ष 2009 में एक्सप्रेस वे जेवर तक सर्विस रोड के निर्माण के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक एक्सप्रेसवे के किनारे 60 मीटर सर्विस रोड का निर्माण कुछ स्थानों पर अटक गया। कई जगह मुआवजे आदि किसानों की मांगों का समाधान न होने के कारण भूमि नहीं मिल पाई थी। इसके चलते दनकौर, रबूपुरा और जेवर में कुछ स्थानों पर रोड का निर्माण कार्य अधूरा था। लगभग 10 वर्षों से सर्विस रोड का दनकौर, रबूपुरा और जेवर में अधूरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

---------
किसानों से ली सहमति
बुधवार को ओएसडी शैलेंद्र सिंह व जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी आदि अधिकारियों ने मौके पर जाकर किसानों से वार्ता की। वार्ता में किसान और अधिकारियों की सर्विस रोड के निर्माण कार्य के लिए सहमति बन गई है, जल्द रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर तक एयरपोर्ट तक जाने वाली सर्विस रोड पूरी तरह चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दनकौर में 200 मीटर रोड का कार्य अधूरा
सर्विस रोड का निर्माण जीरो पॉइंट से दनकौर तक निर्माण होने के बाद कुछ किसानों ने करीब 2 सौ मीटर रोड का निर्माण रोक दिया। अधिकारियों ने किसानों से विवादित जगह को छोड़ दिया और आगे निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसके बाद से किसान और अधिकारियों के बीच समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता चल रही थी, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।

----
वर्जन
किसानों ने आबादी भूमि की लीजबेक, अतिरिक्त मुआवजा व आवासीय प्लॉट आदि समस्याओं के समाधान के लिए रोड का निर्माण रोक रखा था। किसानों से मौके पर निरीक्षण कर वार्ता की गई है और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। किसानों ने सर्विस रोड के निर्माण कार्य के लिए सहमति दे दी है। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शैलेंद्र सिंह, ओएसडी यमुना विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed