फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Service and public relations campaign launched to solve electricity problem

Noida News: विद्युत समस्या दूर करने के लिए चलाया सेवा व जनसंपर्क अभियान

Sat, 24 Feb 2024 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Service and public relations campaign launched to solve electricity problem
विद्युत समस्या दूर करने के लिए चलाया सेवा व जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

नोएडा। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को सेवा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें अभियंताओं ने उपभोक्ताओं के साथ वार्ता कर विद्युत आपूर्ति समेत विभाग से मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में बातचीत की व उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सेक्टरों में आरडब्ल्यूए पदाधिकरियों से भी मुलाकात की। अभियंताओं ने सेक्टर-15, सेक्टर-19, सेक्टर-21, सेक्टर-58, सेक्टर-64, सेक्टर-70 में समस्याओं को जानने के साथ ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान करीब 28 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुन समाधान की दिशा में काम शुरू किया गया। अधिकांश उपभोक्ताओं की शिकायतें बिलिंग प्रणाली को लेकर थी। प्रणाली को लेकर मिल रही शिकायतों को रीडिंग करने वाली निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। विद्युत निगम इस अभियान को 29 फरवरी तक चलाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed