फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   servent murdered advocate for 3 crore jwaelery

तीन करोड़ की ज्वेलरी के लिए घरेलू सहायक-सहायिका ने की महिला वकील की हत्या

Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
servent murdered advocate for 3 crore jwaelery
महिला वकील की ‌हत्या में पुलिस द्वारा पकडे़ गए हत्यारे धनवहादुर उर्फ संजू शाही, कपिल, रीता व ललित?
तीन करोड़ की ज्वेलरी के लिए घरेलू सहायक-सहायिका ने की महिला वकील की हत्या
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-31 में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या घरेलू सहायक-सहायिका ने ही गला दबाकर की थी। दोनों साथियों के साथ ज्वेलरी व कार लेकर भाग गए थे। वकील की पुरानी घरेलू सहायिका ने दोनों को घर में तीन करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी होने की बात बताई थी। इसके के बाद आरोपी साजिश के तहत वकील के घर नौकरी मांगने गए थे। एक सप्ताह की नौकरी के दौरान रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक किशोरी को भी पुलिस ने पकड़ा है। नौकरानी अभी फरार है। आरोपियों के पास से लूट की कार, ज्वेलरी व अन्य सामान बरामद किया गया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सेक्टर-31 निवासी वकील कुलजीत कौर की हत्या 1 जुलाई की रात कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोठी से ज्वेलरी, कार व अन्य सामान लेकर चले गए थे। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि एक सप्ताह पहले आए नेपाली घरेलू सहायक-सहायिका भी गायब हैं। मामले में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी घरेलू सहायक नेपाल निवासी संजू शाही, कपिल, रीता, ललित व एक किशोरी को दबोच लिया। जबकि घरेलू सहायिका मनीषा अभी फरार है। पुलिस उसके नेपाल भाग जाने की आशंका जता रही है। घटना की साजिश कुलजीत की पुरानी घरेलू सहायिका रीता, उसके पति ललित, नाबालिग बेटी व संजू शाही, उसकी कथित पत्नी मनीषा और दोस्त कपिल पंडित ने रची थी। घटना में शामिल संजू व मनीषा ने खुद को दंपति बताकर घटना से एक हफ्ते पहले ही काम शुरू किया था। दोनों कई साल से देहव्यापार में लिप्त हैं। संजू की पहचान रीता से थी। उसका रीता के घर आना जाना था। रीता व उसके पति ललित ने संजू को बताया था कि महिला वकील का कोई वारिस नहीं है और घर में 2 से 3 करोड़ की ज्वेलरी है। इसे आसानी से लूटा जा सकता है। लूटने के बाद उन्हें 25 फीसदी रकम देनी होगी। इस शर्त पर इन्होंने मिलकर लूट की पूरी साजिश रच डाली।
विज्ञापन

ऐसे दी वारदात अंजाम
साजिश के तहत संजू और मनीषा वकील कुलजीत कौर के पास नौकरी मांगने गए। 1 जुलाई की रात कपिल ने नींद की गोलियां खरीदकर मनीषा को दे दी। मनीषा ने शाम को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर कुलजीत को दी थी। इसके बाद जब वह सोने चली गईं तब मनीषा ने घर के मुख्य दरवाजे को खोल दिया था। रात 9 बजे के करीब जब संजू व कपिल घर में आए तो पता चला कि कुलजीत बेहोश ही नहीं हुई थीं। इस पर उनके हाथ-पैर बांध दिए और फिर मुंह को चुन्नी से बांधकर टेप चिपका दी जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद घर में रखी ज्वेलरी, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर आरोपी फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा-पीलीभीत से नेपाल बॉर्डर
घटना को अंजाम देने के बाद एक दिन तक संजू व मनीषा नोएडा में ही रहे। अगले दिन यहां से भाग गए और पीलीभीत की तरफ चले गए। इसके बाद प्रदेश के कई शहरों में खाक छानते रहे। नेपाल बॉर्डर पर भी कई दिन रहे। वहीं, जब लूट की ज्वेलरी को आरोपियों ने देखा तो अधिकतर आर्टिफिशियल था। इससे आरोपी परेशान हो गए और मनीषा नेपाल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed