फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sero survey started in UP Chief Minister Yogi Adityanath says result will come by end of June

यूपी में सीरो सर्वे शुरू: जून के अंत तक आएगा परिणाम, सीएम योगी बोले- 1.94 करोड़ से अधिक डोज वैक्सीन लगाई गई

Fri, 04 Jun 2021 10:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 10:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना के कम होते संक्रमण दर के कारण 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले 65 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। इन जिलों में रात्रिकालीन बंदी को प्रभावी बनाने के लिए शाम 06 बजे से ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाएं। 

विज्ञापन
Sero survey started in UP Chief Minister Yogi Adityanath says result will come by end of June
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश में कोरोना से कुल संक्रमित हुए लोगों, स्वस्थ हुए लोगों और अन्य नागरिकों में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे शुक्रवार से शुरू हो गया। इसमें लिंग, आयु, शहरी और ग्रामीण सहित अलग-अलग पैमाने पर संक्रमण का पता लगाने के लिए सैंपलिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


जून के अंत तक इस सर्वे के परिणाम आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना के कम होते संक्रमण दर के कारण 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले 65 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। इन जिलों में रात्रिकालीन बंदी को प्रभावी बनाने के लिए शाम 06 बजे से ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक एड्रेस सिस्टक का उपयोग करें। कहीं भी भीड़ की स्थिति न बने। इसका ध्यान रखा जाए। कई जिलों में लोगों के मास्क न लगाने, बाजारों में अनावश्यक भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने जैसी जानकारी मिली है। यह स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस प्रशासन को सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के आंकलन के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में पीआईसीयू और एनआईसीयू की स्थापना को तेजी से पूरा किया जाए।  110 मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ आदि के लिए पीडियाट्रिक केयर ट्रेनिंग भी हो रही है। 

अस्पतालों में ओपीडी व भर्ती शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर होती स्थिति के कारण जिला अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल के साथ ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। लोगों को प्रोत्साहित किया जाए कि वह ई-संजीवनी और टेलीकंसलटेंसी का उपयोग करें। विशेष परिस्थितियों में ही मरीज ओपीडी में जाएं। कहीं भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो। 

1.94 करोड़ से अधिक डोज वैक्सीन लगाई गई
कोविड वैक्सीनेशन संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है। अब तक प्रदेश में 1.94 करोड़ से अधिक डोज लाभार्थियों को लगाए जा चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 27 लाख युवाओं को टीका-कवर मिल चुका है। सभी जिलों में 18 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed