फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   seriously ill or helpless persons will get floor change facility In upcoming schemes of Yamuna Authority mult

ग्रेटर नोएडा से अच्छी खबर: आवंटित फ्लोर बदल सकेंगे बीमार और असहाय, कमेटी करेगी फैसला

Mon, 27 Nov 2023 10:05 AM IST
अनुज कुमार सीएल मौर्य , अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
सीएल मौर्य , अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 10:05 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण की बहुमंजिला हाउसिंग सोसाइटी की आगामी योजनाओं में गंभीर रूप से बीमार या असहाय व्यक्ति को फ्लोर परिवर्तन की सुविधा मिलेगी। फ्लोर परिवर्तन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की जांच पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। वाजिब कारण होने पर ही फ्लोर परिवर्तन किया जाएगा।

विज्ञापन
seriously ill or helpless persons will get floor change facility In  upcoming schemes of Yamuna Authority mult
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना प्राधिकरण की बहुमंजिला हाउसिंग सोसाइटी की आगामी योजनाओं में गंभीर रूप से बीमार या असहाय व्यक्ति को फ्लोर परिवर्तन की सुविधा मिलेगी। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो आगामी 18 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा  प्राधिकरण सोसाइटियों में निशुल्क के अलावा दूसरी पॉर्किंग के लिए जगह खरीदने की अनिवार्यता को खत्म करने जा रहा है।

विज्ञापन


प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में फ्लैट और भूखंडों का आवंटन लकी ड्रा के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में गंभीर बीमारी और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को उस समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि जब उसे पहली और दूसरी मंजिल से ऊपर फ्लैट आवंटित हो जाता है। हाल ही में पैर में जोड़ों के दर्द से जूझ रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को आठवीं मंजिल से ऊपर फ्लैट आवंटित कर दिया गया था। बुजुर्ग फ्लोर परिवर्तन कराने के लिए काफी समय से प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे थे। बुजुर्ग की परेशानी को देखते सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए फ्लोर परिवर्तन तो कर दिया, लेकिन अन्य अधिकारी इस पर सहमत नहीं थे। दरअसल आवंटन के बाद फ्लोर परिवर्तन का कोई प्रावधान नहीं है। 
विज्ञापन


कमेटी करेगी फ्लोर परिवर्तन का फैसला
फ्लोर परिवर्तन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की जांच पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। वाजिब कारण होने पर ही फ्लोर परिवर्तन किया जाएगा। गंभीर बीमारी या किसी अन्य तरह से असहाय होने के कारण बताने होंंगे। इसमें अहम बात यह भी कि फ्लोर परिवर्तन तभी होगा जब उस फ्लोर पर फ्लैट उपलब्ध होगा। दूसरे सहमति के आधार पर भी परिवर्तन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमंजिला हाउसिंग सोसाइटियों में बीमार व गंभीर स्थिति वाले आवंटियों को फ्लोर परिवर्तन की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही कार पॉर्किंग के लिए जगह खरीदने की अनिवार्यता को भी खत्म किया जाएगा। यह आवंटी की इच्छा पर निर्भर करेगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

पॉर्किंग खरीदने की अनिवार्यता होगी खत्म
यमुना प्राधिकरण बहुमंजिला हाउसिंग सोसाइटी की योजना में अपने आवंटियों को एक कार पॉर्किंग निशुल्क उपलब्ध कराता है, जबकि एक खरीदनी होती है। इसको लेकर कुछ आवंटियों की शिकायत रहती है कि जब उनके पास एक पॉर्किंग की सुविधा है तो दूसरी का क्या करेंगे। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने पॉर्किंग खरीदने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला लिया है।


निशुल्क के अलावा दूसरी पॉर्किंग के लिए जगह खरीदना आवंटी की इच्छा पर निर्भर रहेगा। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। हालांकि इसका लाभ आगामी योजनाओं के आवंटियों को मिलेगा। पॉर्किंग के लिए कम से कम 1 लाख रुपए जमा करने होते हैं। पॉर्किंग खरीदने की अनिवार्यता खत्म होने से उन आवंटियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो दूसरी पॉर्किंग नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed