फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Separate number plate on bus to avoid challan

चालान से बचने के लिए बस पर लगाई अलग-अलग नंबर प्लेट

Thu, 28 Jan 2021 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Separate number plate on bus to avoid challan
जेवर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर एक ऐसी डबल डेकर बस को पकड़ा, जिसके आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालान से बचने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई गई थी।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल चौकी इंचार्ज अमित सिंह राठौर ने बताया कि बुधवार रात टीम के साथ जेवर टोल पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक बस को रोककर कागजात की जांच की, तो पता चला कि बस के आगे नंबर कुछ और लिखा है और पीछे अलग नंबर है। पुलिस ने मथुरा के नौहझील निवासी चालक संतोष को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन

पता चला कि उसने बस मालिक दिल्ली के संत नगर (बुराड़ी) निवासी राजकुमार शर्मा की सलाह पर चालान से बचने के लिए बस पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई थी। चालक ने पुलिस को बताया कि बस के पहले ही दो लाख रुपये के चालान कटे हुए हैं। चालान से परेशान होकर ही ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टेप लगाकर बदला जाता है नंबर
बस चालक संतोष ने बताया कि प्लेट पर काले रंग की इलेक्ट्रिक टेप से अक्षरों को मिलाकर नंबर बदला जाता है। पकड़े जाने पर मौका मिलते ही टेप को उतारकर फेंक दिया जाता है। ऐसे में कार्रवाई नहीं हो पाती है।
हादसे के बाद बचने के लिए भी करते हैं फर्जी प्लेट का उपयोग
इससे पहले भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे कमर्शियल वाहन पकड़े गए हैं, जिनमें आगे पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके पीछे वाहन मालिकों की सोच रहती है कि किसी हादसे के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगी होने से वाहन आसानी से बच निकलता है।

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर शाम को वाहनों की चेकिंग चलती है। फर्जी नंबर प्लेट या बिना नंबर के चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
-अमित सिंह राठौर, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed