फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Senior IPS Satish Golcha took charge

Noida News: वरिष्ठ आईपीएस सतीश गोलचा ने 26वें आयुक्त का प्रभार संभाला

Fri, 22 Aug 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Senior IPS Satish Golcha took charge
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के एक दिन बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर हुई नियुक्ति
विज्ञापन

-इस पद पर काम कर रहे एसबीके सिंह को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान हमला होने के एक दिन बाद पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह को हटा दिया गया है। उन्होंने अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली की कमान 21 दिन तक संभाली थी। गृह मंत्रालय के आदेश पर उनके स्थान पर भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा की तैनाती हुई है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस के 26वें आयुक्त का पद संभाल लिया।
अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी गोलचा सुबह 10 बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और 10.30 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रभार संभाला। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले एसबीके सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बताते चलें कि गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सतीश गोलचा की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान हमला होने के एक दिन बाद गोलचा की पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति हुई।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति हमले से संबंधित नहीं है। गोलचा का कार्यकाल अप्रैल 2027 तक है। उन्हें उनके सख्त रुख और 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान निर्णायक नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उस समय वह कानून-व्यवस्था के विशेष पुलिस आयुक्त के तौर पर तैनात थे। गोलचा के पूर्ववर्ती एसबीके सिंह, 1988 बैच के अधिकारी हैं। वह संभवत: सबसे कम अवधि तक अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे। उन्होंने संजय अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद एक अगस्त को पदभार संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
4 साल बाद एजीएमयूटी कैडर के अफसर ने संभाली कमान
बहरहाल, चार साल बाद दिल्ली पुलिस का मुखिया अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्रशासित प्रदेश कैडर का अफसर बनने जा रहा है। इससे पहले 27 जुलाई 2021 को बीएसएफ के डीजी रहे गुजरात कैडर के राकेश अस्थाना को, जबकि 1 अगस्त 2022 से आईटीबीपी के तत्कालीन डीजी और तमिलनाडु कैडर के संजय अरोड़ा को कमिश्नर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed