फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   senior citizen alleges harassment on loc issue on namesack

किसी और के खिलाफ एलओसी पर बुजुर्ग ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 17 Sep 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
senior citizen alleges harassment on loc issue on namesack
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने एक बुजुर्ग की याचिका पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन तथा सेंट्रल पासपोर्ट आर्गेनाइजेशन से जवाब मांगा है। बुजुर्ग का आरोप है कि उसके नाम वाले किसी अन्य शख्स के नाम पर एलओसी खुले होने के कारण 11 साल से उसे परेशान किया जा रहा है। वह दुनिया में जहां भी जाता है उसे प्रताड़ित होना पड़ता है। उससे पूछताछ के बाद सुरक्षाकर्मी संतुष्ट हो जाते हैं कि उसके खिलाफ एलओसी नहीं है लेकिन हर विदेश यात्रा में उसके साथ होता है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए पूछा कि इस मुद्दे को कैसे सुलझाया जाए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 अक्तूबर के लिए तय की है। हाईकोर्ट ने यह जवाब अशोक अग्रवाल नामक बुजुर्ग की याचिका पर मांगा है। उन्होंने अधिवक्ता पंकज किशोर के जरिये याचिका दायर कर उनके पासपोर्ट में सुधार करने या नकारात्मक टिप्पणी हटाने का निर्देश देने की मांग की है ताकि उसे विदेश यात्रा में प्रताड़ना न झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुजुर्ग का दावा है कि उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चल रही है लेकिन इसके बाद भी उन्हें 2009 से लगातार यह झेलना पड़ रहा है। उसने अगस्त 2017 तथा मार्च 2018 में संबंधित अधिकारियों को ई मेल भेजे जिस पर उन्होंने सुधार का वादा किया लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed