{"_id":"681e201a183dd4f326034ed9","slug":"semi-final-and-final-matches-will-be-held-in-badminton-today-noida-news-c-23-1-vns1013-61502-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैडमिंटन में होंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैडमिंटन में होंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में होंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित मेरठ रीजनल स्टेयर्स स्कूल गेम्स में शुक्रवार को ताइक्वांडो, योग, बैडमिंटन, रस्सी कूद स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को स्टेयर्स एजुकेशन विंग के राष्ट्रीय निदेशक पारस मिश्रा, प्राचार्या मीता भंडुला, महाप्रबंधक कैप्टन आनंद, उप-प्राचार्य अनीता पिल्लई ने पदक देकर सम्मानित किया। शनिवार को बैडमिंटन के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि योग स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग में कई कैटेगरी में आस्था सिंह, दिविक, आहेली, तेजस कुमार, तन्वी, भवांश, चारुषी, धनंजय, प्रज्ञा शर्मा, ध्रुव, भूमिका, सजल शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टेबल टेनिस में हयान सचदेवा, लावण्या, एकांशी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ताइक्वांडो में मिजुकी, अनाइका वर्मा, सान्वी, वैष्णवी, शंभावी, मीराया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्पीड स्प्रिंट में यशवी मावी, सत्यकाम, सौम्या खन्ना, अंशुमान वैद ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्पीड हॉप में नंदन्या, सुबास्क, मानवी, देवांश ने पहला स्थान हासिल किया। रोप स्किपिंग में पीयूष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। संवाद