फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   selling plot on agricultural land in submerged area, arrested

डूब क्षेत्र में प्लॉट काटकर बिक्री करने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
selling plot on agricultural land in submerged area, arrested
डूब क्षेत्र में कृषि भूमि पर प्लॉट काटकर बिक्री करने वाला धरा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉटिंग करने वाले आरोपी को ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी दो साल पहले अवैध रूप से प्लॉटिंग कर लोगों को प्लॉट की बिक्री कर ठगी की। आरोपी के खिलाफ ईकोटेक-3 थाने में दो केस दर्ज थे। अब पुलिस ने उस पर कार्रवाई की है। ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फागू महतो सीतापुर पार्ट-2 दिल्ली का रहने वाला है। दो साल पहले आरोपी ने हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में सुत्याना गांव की कृषि के लिए भूमि खरीदी थी। इसके बाद भूमि पर आरोपी ने कॉलोनी काटकर लोगों को प्लॉट बेचकर ठगी की। लोगों ने आरोपी के झांसे में आकर प्लॉट खरीद लिए। इस वजह से आरोपी पर 2018 में धोखाधड़ी आदि की धारा में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। अब आरोपी को कुलेसरा पुस्ता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed