Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Self-enumeration to begin in the district on November 16

Noida News: जिले में 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, 30 तक मिलेगा मौका

Wed, 04 Nov 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration to begin in the district on November 16
- जनगणना अधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की, कहा- निजता पूरी तरह सुरक्षित, सभी लोग बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की सुविधा शुरू होगी। इसके तहत लोग घर बैठे अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ एवं जनगणना अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जनगणना में दी जाने वाली जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और किसी की निजता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

वंदना त्रिपाठी ने बताया कि स्वगणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए लोग आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण खुद दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना पूरी होने के बाद एक पहचान संख्या (एसई-आईडी) जारी होगी। इसे बाद में घर-घर आने वाले कर्मी को उपलब्ध कराना होगा। कर्मी एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्र की जाने वाली सभी जानकारियां सुरक्षित रखी जाएंगी। किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं होगी। जनगणना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की वास्तविक आबादी का सटीक आंकड़ा जुटाना है, जिससे भविष्य में विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य निवास के आधार पर होगी गणना

वंदना त्रिपाठी के अनुसार, जनगणना में किसी व्यक्ति की गणना उसके सामान्य निवास के आधार पर की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति 30 दिन से नोएडा में रह रहा है तो उसकी गणना नोएडा में ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े जुटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने भी लोगों से जनगणना में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने परिवार, मित्रों और आसपास रहने वाले लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करने को कहा, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed