फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema said she will convert to Hinduism after taking a bath in the Ganga she will kill her if sent to Pakistan

'मुझे जान से मार देंगे': सीमा ने सुनाई जेल के भीतर की कहानी, बाहर आकर बोली- इतनी जल्दी निकल जाऊंगी भरोसा न था

Sun, 09 Jul 2023 02:03 AM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा/दीपक सिंघल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा
जेपी शर्मा/दीपक सिंघल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Jul 2023 02:03 AM IST
सार

सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में अगर कोई मुस्लिम महिला हिंदू से शादी कर लेती है तो उसे मार दिया जाता है। वह सचिन से पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर चुकी है।

विज्ञापन
Seema said she will convert to Hinduism after taking a bath in the Ganga she will kill her if sent to Pakistan
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में सरहद पार कर आने वाली पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद सीमा ने कहा कि वह नेपाल में सचिन से शादी कर धर्म परिवर्तन कर चुकी है। जल्द ही गंगा नहाकर पूरी तरह से हिंदू धर्म को अपनाएगी। उसने पाकिस्तान जाने से इनकार किया है। बकौल सीमा उसे अगर जबरन सरहद पार भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी।

विज्ञापन

इधर शनिवार को सचिन के घर में ससुराल के पहले दिन की तरह रस्में निभाई गईं। महिलाएं और कस्बे के लोग सीमा को देखने पहुंचे। दृश्य मुंह दिखाई की रस्म अदायगी जैसा था। मौके पर कुछ करीबियों ने नेग भी दिए। सीमा ने सचिन के घर की मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां मौजूद महिलाओं के पैर छुए। दिन भर सचिन के घर पर लोगों और मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे सीमा हैदर और सचिन मीणा को लुकसर स्थित जिला कारागार से रिहा किया गया। सीमा चारों बच्चों के साथ जेल से बाहर आई। जेल से बाहर निकलते ही उसने कहा कि वह सचिन के साथ पत्नी और उसके घर की बहू बनकर रहेगी। सीमा, चारों बच्चे और सचिन जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में रबूपुरा पहुंचे। 

विज्ञापन

सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में अगर कोई मुस्लिम महिला हिंदू से शादी कर लेती है तो उसे मार दिया जाता है। वह सचिन से पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर चुकी है। अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद वह समाज के बीच फिर से शादी करेगी।

सीमा ने बताया कि उसे विश्वास नहीं था कि जल्द इतनी जेल से बाहर आ जाएगी। हालांकि उसे जल्द न्याय मिलने का भरोसा था। पुलिस हिरासत में और जेल में भी उसे कोई परेशानी नहीं हुई। उसके और उसके बच्चों के साथ सभी ने अच्छा व्यवहार किया। आरती और पूजा नाम की सुरक्षाकर्मियों ने उसका व बच्चों का पूरा ख्याल रखा। जेल में अधिकांश बंदियों ने उसके साथ दोस्ताना व्यवहार किया और बच्चों को खूब प्यार दिया।

बच्चों ने जो किया वह मंजूर, धर्म बेटी की तरह रखेंगे: नेत्रपाल
सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा कि बेटे ने जो किया है वह उन्हें और पूरे परिवार को मंजूर है। परिवार खुश है। वह सीमा हैदर को धर्म बेटी की तरह रखेंगे। उसके चारों बच्चों का भी पूरा ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद सीमा हैदर के पाकिस्तानी होने की जानकारी हुई थी। शुरू में उन्हें यह सब मंजूर नहीं था लेकिन अब उन्हें कोई एतराज नहीं है।

सीमा के पास हर सवाल का जवाब
सीमा का यूं तो सचिन के घर पहला दिन था। लेकिन वह पूरी तरह से सचिन के परिवार व पड़ोसियों से घुलमिल चुकी थी। मीडियाकर्मियों के हर सवाल का जवाब उसके पास था। वह खुश होकर सभी के सवाल का जवाब दे रही थी। हालांकि सचिन अधिकांश समय गुमसुम बैठा था। उसके गुमसुम होने के सवाल पर सीमा ने कहा कि ये छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाते हैं, इन्हें तो मैं जब चाहे मना लेती हूं। यह सुनते ही सचिन भी मुस्करा उठा।

जल्द सोशल मीडिया पर नजर आएगी सीमा
सीमा वीडियो व रील बनाने की शौकीन है। जल्द इंस्टाग्राम पर सचिन सीमा के नाम से आईडी बनाएगी। उसने बताया कि उसके मोबाइल अभी पुलिस के पास है। वह जल्द नए मोबाइल का इंतजाम कर वीडियो बनाएगी और अपनी बात लोगों और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। सचिन ने बताया कि उसने नेपाल में सीमा को मोबाइल पर गदर फिल्म दिखाई थी। इसके बाद सीमा ने गदर फिल्म के गीत पर वीडियो बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed