फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema-Sachin made distance again, lawyer also waited for meeting

Noida News: सीमा-सचिन ने फिर बनाई दूरी, मुलाकात के लिए वकील ने भी किया इंतजार

Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seema-Sachin made distance again, lawyer also waited for meeting
अजब प्रेम की गजब कहानी जोड़...
विज्ञापन

सीमा-सचिन ने फिर बनाई लोगों से दूरी
- मुलाकात के लिए वकील ने भी किया इंतजार
रबूपुरा (संवाद)। सीमा और सचिन ने एक बार फिर से मीडिया और आम लोगों से दूरी बना ली है। सोमवार को दोनों से मिलने पहुंचे उनके वकील डॉ. एपी सिंह को भी एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से सीमा हैदर को सीमा मीणा के नाम से संबोधित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमा ने सचिन से शादी की है। गुलाम हैदर से उसका तलाक हो चुका है। उन्होंने कहा कि कई एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। वह सीमा को कानूनी प्रक्रिया से नागरिकता दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीमा ने कहा कि उसे जो कहना था वह कह चुकी है। वह सारी सच्चाई एटीएस व पुलिस को बता चुकी है। सीमा ने कहा जो भी जवाब देना है, अब उनके वकील देंगे।


पाकिस्तानी दस्तावेज जांच के लिए हाई कमीशन को भेजे
ग्रेटर नोएडा। सीमा हैदर की पाकिस्तान की गतिविधियों की जांच में जुटी एजेंसी से सीमा हैदर के पाकिस्तान के दस्तावेज हाई कमीशन को भेज दिए हैं। सीमा हैदर से बरामद उसके व उसके बच्चों के वैक्सीनेशन कार्ड और छठा अधूरा पासपोर्ट भी संदेह के घेरे में हैं। इन सब दस्तावेज की जांच के बाद ही सीमा हैदर की पूरी सच्चाई का पता लगेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed