{"_id":"64c0adec232d96f830066c09","slug":"seema-sachin-big-action-in-seema-sachin-case-pakistani-woman-taken-to-unknown-place-for-questioning-two-jailed-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Seema Sachin: सीमा-सचिन मामले में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी महिला को अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ, दो को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema Sachin: सीमा-सचिन मामले में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी महिला को अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ, दो को जेल
Wed, 26 Jul 2023 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:08 AM IST
सार
सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने और 50 दिन तक रबूपुरा में रहने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस इस मामले में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक प्रमोद व उसके भाई पवन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Seema Sachin Love Story
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान की सीमा हैदर को शरण देकर शादी का दावा करने वाले सचिन मीणा से मंगलवार को एक बार फिर दो जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। वहीं, सीमा को भी दो घंटे के लिए अज्ञात स्थान पर पर ले जाया गया था। वापस लेकर लौटने पर पुलिस ने दवा लाने के लिए सीमा को लेकर जाने की बात कही।
वहीं, सचिन की निशानदेही पर रविवार को पकड़े गए बुलंदशहर के अहमदगढ़ में जनसेवा केंद्र चलाने वाले प्रमोद व पवन दोनों भाइयों को पुलिस ने धोखाधड़ी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में जांच टीम सचिन और उसके फुफेरे भाई से अभी पूछताछ कर रही है।
सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने और 50 दिन तक रबूपुरा में रहने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस इस मामले में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी है कि सचिन व सीमा हैदर की गिरफ्तारी के दौरान बरामद किए गए तीन आधार कार्ड की जांच के लिए रविवार को बुलंदशहर के अहमदगढ़ पहुंची पुलिस ने एक जनसेवा केंद्र पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां सचिन मीणा को लेकर उसकी निशानदेही पर जनसेवा केंद्र संचालक प्रमोद व उसके भाई पवन को हिरासत में लिया था। वहीं, जनसेवा केंद्र से कंप्यूटर समेत काफी सामान बरामद किया था। पुलिस व जांच एजेंसियों ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की।

इसके बाद दोनों को धोखाधड़ी के आरोप गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि सचिन के संबंध में उसके अहमदगढ़ निवासी फुफेरे भाई को काफी जानकारी थी। उसने सचिन की काफी मदद की थी। पुष्पेंद्र व पवन से भी फुफेरे भाई ने ही मिलवाया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में सीमा, सचिन और उसके फुफेरे भाई पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।
वायरल हुए सीमा व सचिन के शादी के फोटो
सचिन और सीमा के गले में वरमाला डाले हुए फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सचिन सीमा दावा करते रहे हैं कि उन्होंने नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की है। हालांकि वायरल तस्वीरें कहां की हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ लोग इन फोटो को रबूपुरा का होने का दावा कर रहे हैं।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।