फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider was attacked by a youth from Gujarat, he said that black magic has been done on her

Noida News: सीमा हैदर पर गुजरात से आए युवक ने किया हमला, बोला-काला जादू किया गया है

Sat, 03 May 2025 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Seema Haider was attacked by a youth from Gujarat, he said that black magic has been done on her
ट्रेन से दिल्ली पहुंचा, फिर रबूपुरा और घर में घुसकर दबाने लगा सीमा का गला, थप्पड़ भी मारे
विज्ञापन

शोर सुनकर आए परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर की पिटाई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिया हिरासत में
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। पाकिस्तान से आकर गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा में रह रहीं सीमा हैदर पर शनिवार शाम सात बजे युवक ने हमला कर दिया। उसकी पहचान गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के टीबी हॉस्पिटल के पास रहने वाले तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई के रूप में हुई है। एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि युवक से गहन पूछताछ की जा रही है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
बताया जा रहा है कि युवक गुजरात से ट्रेन के जरिये दिल्ली आया और किसी तरह रबूपुरा पहुंचा। शनिवार शाम करीब सात बजे युवक सीमा हैदर के घर आया और मुख्य दरवाजे पर जोर-जोर से पैर मारे, फिर अंदर घुसते ही सीमा हैदर का गला दबाने लगा। इस दौरान उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ भी जड़ दिए। इस घटना से सीमा हैदर घबरा गईं और शोर मचा दिया। शोर सुनते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावर युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीमा हैदर ने तुरंत कोतवाली रबूपुरा और पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
पुलिस का कहना है कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उधर, घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि पहले से संवेदनशील माने जा रहे सीमा हैदर के घर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, जबकि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही सीमा हैदर की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की बात कही जा रही थी।

आरोपी बोला- सीमा ने किया काला जादू
एसीपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचित कर दिया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि सीमा ने उस पर काला जादू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed