फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider admitted to hospital before delivery

Seema Haider: डिलीवरी से पहले अस्पताल में भर्ती हुईं सीमा हैदर, अभी तक नहीं हुई गोदभराई; जानें कैसा है अब हाल

Fri, 28 Feb 2025 10:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Feb 2025 10:15 PM IST
सार

सीमा हैदर का कहना है कि उसकी गोदभराई नहीं हो पाई है। सचिन की मां की आंख की ऑपरेशन की वजह से इसमें देर हो गई है।

विज्ञापन
Seema Haider admitted to hospital before delivery
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्भवती सीमा को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सीमा को सर्दी-जुकाम हो गया था। उसे कुछ देर भर्ती के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ पब्जी खेलते-खेलते सीमा हैदर को प्यार हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान की सीमा नेपाल के रास्ते अपने पति को छोड़कर भारत आ गई थीं। सीमा के साथ उसके चार बच्चे भी थे। यहां आने के बाद सीमा ने अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी कर ली। अब सीमा-सचिन अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। सीमा हैदर का कहना है कि उसकी गोदभराई नहीं हो पाई है। सचिन की मां की आंख की ऑपरेशन की वजह से इसमें देर हो गई है।

विज्ञापन

पहले पति गुलाम ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं और उनकी हिरासत हासिल करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर से की ये अपील
गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'न्याय' की अपील की। गुलाम ने दावा किया कि वह 2023 के अंत से अपने बच्चों की हिरासत (कस्टडी) प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील अंसार बर्नी की मदद ली है। पिछले साल फरवरी में बर्नी ने पु्ष्टि की थी कि गुलाम हैदर ने उनसे मदद मांगी थी और भारतीय वकील को भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने कहा, सभी प्रक्रियाओं के बाद हमने भारतीय वकील अली मोमिन को नियुक्त किया और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए 'पावर ऑफ अटॉर्नी' (कानूनी दस्तावेज) भेजी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू हुआ है या नहीं। गुलाम हैदर ने कहा, एक साल हो गया है, मेरा केस कोर्ट में लंबित है और मैंने 2023 के बाद से अपने बच्चों को नहीं देखा। 
  

विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैं भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय की अपील करता हूं। गुलाम हैदर ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे उनकी मां के कारण भारत में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, वह उनके जबरन नाम और धर्म बदलने की कोशिश कर रही है। गुलाम हैदर सऊदी अरब में काम कर रहे थे, जब सीमा यूएई और नेपाल से होते हए भारत भागने का फैसला लिया। मई 2023 में सभी चार बच्चे सात साल से कम उम्र के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed