फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security personnel shot and killed a colleague asked for salary

वेतन मांगा तो सुरक्षाकर्मी ने सहकर्मी की गोली मारकर की हत्या

Fri, 05 Feb 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Security personnel shot and killed a colleague asked for salary
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। छुट्टी पर घर जाने के लिए वेतन मांगने पर एक सुरक्षाकर्मी ने बुधवार रात सहकर्मी की गोली मारकर हत्या की दी। घटना सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन जेडी क्लब में हुई। पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी गाजीपुर जिले के रायपुर गांव निवासी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसीपी पीपी सिंह के अनुसार, अजीत निर्माणाधीन जेडी क्लब में सुरक्षाकर्मी है। उसे गांव के ही विजेंद्र कश्यप को नवंबर में सुरक्षाकर्मी की नौकरी दिलाई थी। जेडी क्लब का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। यहां बुधवार रात अजीत, विजेंद्र व अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इस दौरान विजेंद्र ने अजीत से कहा कि उसे जरूरी काम से घर जाना है। वह उसे वेतन दिला दे। इस पर अजीत ने कहा कि वह वेतन तो दिला देगा, लेकिन अब तक खाने-पीने और पार्टी आदि में जो भी रुपये खर्च किए हैं, वह काट लेगा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद अजीत ने विजेंद्र के पैर में गोली मार दी। सुरक्षाकर्मी रविकांत ने घटना की सूचना यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस ने विजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। गोली पैर में लगने के बावजूद मौत होने का कारण अधिक रक्त का बहना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद कर ली गई है।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed