Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-societies decorated like brides captivated the hearts

Noida News: दुल्हन की तरह सजीं सेक्टर-सोसाइटियों ने मोहा मन

Thu, 05 Nov 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Sector-societies decorated like brides captivated the hearts
नोएडा सेक्टर 100 सोसाइटी को कुछ इस तरह सजाया गया
नोएडा। धनतेरस से दीपावली तक शहर की सोसाइटियों में त्योहार का उल्लास छाया हुआ है। सेक्टरों में स्थित अपार्टमेंट और आवासीय परिसरों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीपों से सजाया गया है। कहीं प्रवेश द्वार पर आकर्षक सजावट की गई है तो कहीं पार्क और कॉमन एरिया में रंगोली बनाकर त्योहार का स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन




सेक्टर-50 स्थित महागुन मेपल, सेक्टर-74 की सुपरटेक केपटाउन और सेक्टर-78 की महागुन मॉडर्न सोसाइटी के प्रवेश द्वार और इमारतों को झालरों से सजाया गया है। वहीं सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड और सेक्टर-107 की प्रतीक एडिफिस सोसाइटी में भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। इसी तरह सेक्टर-137 की पारस टिएरा, सेक्टर-93ए की सुपरटेक इमराल्ड कोर्ट और सेक्टर-121 की क्लियो काउंटी में भी सजावट की गई है। सोसाइटियों के पार्क और खुले स्थानों पर रंगोली बनाकर परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। केपटाउन के एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि सोसाइटी को गोल्डन रंग की झालरों से सजाया गया है। पारस टिएरा के एओए अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा ने कहा कि सोसाइटी में छठ महोत्सव तक झालरें लगी रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed