फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector residents navigating a path riddled with potholes and filth

Noida News: गड्ढों और गंदगी के बीच गुजर रही सेक्टरवासियों की राह

Sat, 03 Oct 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sector residents navigating a path riddled with potholes and filth
धीरज शर्मा
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास स्थित सेक्टर थीटा-2 में जर्जर सड़क और खुली जल निकासी की नाली की समस्या से निवासी परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और मिट्टी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन गुजरने पर धूल उड़ती है, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे बनी जल निकासी की खुली नाली में कूड़ा पड़ा रहता है। इससे नाली में जल निकासी प्रभावित होने के साथ गंदगी की समस्या भी बनी रहती है।



निवासियों ने बताया कि सड़क की हालत काफी समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी से निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गड्ढों के साथ-साथ सड़क पर मिट्टी भी जमा रहती है, जो उड़ती रहती है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में जल निकासी के लिए बनी खुली नाली में लोग कूड़ा डाल देते हैं। इससे नाली में गंदगी जमा रहती है और पानी की निकासी सही से नहीं हो पाती है।
विज्ञापन




निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत कराने, जमा मिट्टी हटाने और जल निकासी की नाली की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नाली को ढकने की व्यवस्था होने से कूड़ा डालने की समस्या पर भी रोक लग सकती है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर गड्ढे और मिट्टी जमा होने से रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। -प्रकाश पांडे



सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चलाने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। -यशपाल सिंह



जल निकासी की खुली नाली में कूड़ा पड़ा रहता है। नाली की सफाई कराने के साथ इसे ढकना भी जरूरी है, ताकि इसमें कूड़ा न डाला जाए। -दुष्यंत मोहन शर्मा



सड़क और नाली दोनों की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। प्राधिकरण मौके पर निरीक्षण कर जरूरी काम कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। -धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

धीरज शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed