{"_id":"6af7378a8e11b142750b3e32","slug":"sector-117-rwa-claims-authority-is-allotting-plots-in-the-park-noida-news-c-1-noi1095-4930779-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए का दावा- पार्क में प्लॉट दे रहा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए का दावा- पार्क में प्लॉट दे रहा प्राधिकरण
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 की आरडब्ल्यूए ने पार्क की जमीन पर प्लॉट के नियोजन का गंभीर आरोप लगाया है। इसको लेकर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के एसीईओ पुष्पराज सिंह को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरडबल्यूए पदाधिकारियों का दावा है कि जिस जगह पर तीन प्लॉट कुछ समय पहले निकाले गए हैं, मूल नक्शे में वह जमीन पार्क के रूप में चिह्नित है। इस बदलाव को लेकर कोई पूर्व सूचना भी जारी नहीं की गई, न ही निवासियों से कोई आपत्ति या सुझाव लिए गए हैं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने एसीईओ को सौंपे अपने पत्र में बताया है कि यह जमीन सेक्टर के मूल लेआउट प्लान में पार्क और ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित है। वर्ष 2017 के मानचित्र में भी इसका उल्लेख है। प्राधिकरण ने वर्ष 2022-23 में इसी जमीन पर फुटपाथ, बाउंड्रीवॉल, लोहे की जाली, गेट और हरियाली विकसित कर पार्क तैयार कराया था। उनका कहना है कि सेक्टर के पांच फीसदी आबादी क्षेत्र में यह एकमात्र विकसित पार्क है। वहीं आरडब्ल्यूए के अनुसार, एसीईओ ने एसडीओ स्तर के अधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। आरडब्ल्यूए ने जांच पूरी होने तक तीनों भूखंडों के नियोजन और आवंटन पर रोक लगाने तथा पार्क को यथावत सुरक्षित रखने की मांग की है।
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने कहा कि प्रकरण में नियोजन विभाग से प्लॉट लगाए जाने को लेकर जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही शिकायत के तथ्यों को भी देखा जाएगा।