फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-107 Service Lane, Passing Through Posh Societies, in Poor Condition

Noida News: पॉश सोसाइटियों से गुजरने वाली सेक्टर-107 की सर्विस लेन खराब

Tue, 12 May 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sector-107 Service Lane, Passing Through Posh Societies, in Poor Condition
पॉश सोसाइटियों से गुजरने वाली सेक्टर-107 की सर्विस लेन खराब
विज्ञापन

सर्विस लेन में एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं, आए दिन होते रहते हैं हादसे
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की सबसे पॉश सोसाइटियों से गुजरने वाली सेक्टर-107 की सर्विस लेन खराब होने से लोग परेशान हैं। सर्विस लेन किनारे सनवर्ल्ड वनालिका, प्रतीक एडिफिस काउंटी 107, लोटस 300 और ग्रैट वैल्यू शरणम जैसी प्रमुख सोसाइटियां बसी हैं।
इनमें हजारों की तादाद में लोग रहते हैं। निवासियों ने बताया कि जब से नाला ढकने का काम शुरू हुआ है, सर्विस लेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। पूरी सर्विस लेन में ट्रक जैसे भारी माल वाहन गुजरते हैं। किनारे पर बड़ी मात्रा में मिट्टी के ढेर रखे हुए हैं, ऐसा लगता है किसी शहर नहीं बल्कि गांव में हों। निवासियों ने बताया कि सर्विस लेन में एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। इसके चलते अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि उस लेन से दोनों तरफ से वाहन आते हैं। कई लोग सर्विस लेन में अपने वाहन पार्क कर देते हैं, जो थोड़ी बहुत बचती है उसमें वेंडर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। जबकि सभी सोसाइटियों के गेट सर्विस लेन की ओर ही हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 17 मार्च से काम शुरू हो गया था जोकि 11 नवंबर को पूरा होना है। इसकी लागत 2 करोड़ 52 लाख रुपये है, यह काम निरंतर जारी है। वहीं दूसरी ओर निवासियों का दावा है कि काम कुछ समय से ठप है, मिट्टी के ढेर भी जस के तस पड़े हैं। बारिश आ रही है, तब सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
विज्ञापन


कोट्स



सड़क लंबे समय से खराब है, स्पीड ब्रेकर भी टूटे हुए हैं। कुछ अनधिकृत वेंडरों के चलते जगह और भी कम हो जाती है, जिससे ज्यादा परेशानी होती है। -दीपक खोसला, निवासी, प्रतीक एडिफिस सोसाइटी, सेक्टर-107
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात में काफी धूल उड़ती है। नाला ढकने का जो काम हो रहा है, उसकी गति भी धीमी है, जिसके चलते धूल सोसाइटी की हवा में घुलकर उसे प्रदूषित कर रही है। -आरती गुप्ता, निवासी सनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी, सेक्टर-107

हमने आईजीआरएस की थी, जिसमें जिम्मेदारों को यहां नाला कवर करना था लेकिन मामला लंबित है। कुछ समय से काम ठप पड़ा है, जिसके चलते आवागमन में डर बना रहता है। -भुवन चतुर्वेदी, एओए अध्यक्ष, लोटस-300


यहां भी सेक्टर-150 जैसा हादसा हो सकता है, क्योंकि अभी तक नाला पूरा ढका नहीं है और स्ट्रीट लाइटें भी पूरी तरह से कवर नहीं करती हैं। अंधेरा होने से हादसा हो सकता है। -सिद्दार्थ जाटिया, एओए सचिव, लोटस-300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed