फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   second Triple talaq case register in nooh

नूंह में तीन तलाक का दूसरा मामला दर्ज

Tue, 13 Aug 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
second Triple talaq case register in nooh
नूंह। तीन तलाक को सामाजिक बुराई और महिलाओं के शोषण का हथियार बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने इसके खिलाफ कानून तो बना दिया लेकिन मेवात की बेटियों को अभी भी इस बुराई का सामना करना पड़ रहा है। कानून बने अभी पंद्रह दिन भी नहीं बीते कि जिले में नगीना थाने के बाद मंगलवार को नूंह थाने में तीन तलाक का दूसरा मामला दर्ज किया गया। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे दूसरे व्यक्ति को बेचना चाहता था। इसका विरोध करने पर की गई मारपीट से तंग आकर मायके गई महिला को फोन पर ही पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी साहून पुत्र जुम्मा, पिता जुम्मा पुत्र हंडला, माता हनसीरा पत्नी जुम्मा व अन्य परिजनों में खलील पुत्र लीलू, बनिया पुत्र हंडला व मास्टर जाकिर पुत्र रमजान निवासी सुनारी (तावडू) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नूंह थाने के गांव फिरोजपुर नमक की अरफीना के पिता अब्दुल हमीद पुत्र अब्दुल जब्बार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पांच बेटे व चार बेटियां हैं। उनकी एक बेटी अरफीना की शादी 25 फरवरी 2017 को तावडू खंड के गांव सुनारी में साहून पुत्र जुम्मा के साथ की गई थी। शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही पति साहून उनकी बेटी को अधिक दहेज लाने का दबाव बनाता रहा है। शुरू में उनकी बेटी ने उन्हें कुछ नहीं बताया था। लेकिन बीते कुछ दिनों पूर्व साहून उनकी बेटी को भिवाड़ी क्षेत्र में लगती कई कंपनियों में बाहर के लोगों को बेचने के लिए भी लेकर गया जिसका उनकी बेटी ने विरोध किया। उसके बाद उनकी बेटी उनके घर पर आ गई। इसी मामले में 5 अगस्त को उनके गांव के लोगों की सुनारी गांव के लोगों के साथ पंचायत हुई थी। इसमें साहून के साथ उनके परिजनों ने अपनी मांगों के लिए हमारे ऊपर दबाव बनाया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक 6 अगस्त को शाम करीब सात बजे साहून ने उनके घर के मोबाइल पर फोन कर उनकी बेटी अरफीना से बात करने को कहा। उन्होंने अपनी बेटी अरफीना को फोन दे दिया जिससे आरोपी साहून ने उनकी बेटी को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। इस दौरान उनकी बेटी ने उनके साथ अपने छोटे व बड़े भाई को भी आरोपी की आवाज को सुनाया। आरोपी साहून ने उनकी बेटी से कहा कि वह उसे अब नहीं रखेगा। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसके सात महीने के लड़के को उसे सौंप दे और जो करना है कर ले। थोड़ी देर बाद उनके बेटे मुस्तकीम के पास साहून ने फोन कर कहा कि उसने उनकी बहन को तलाक दे दिया है। अब उनको जो करना है कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि इस बारे में उन्होंने नूंह की बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती जाहिद से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को अब तलाक दिया जा चुका है। अब कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद उन्होंने नूंह थाने में शिकायत दी।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति साहून सहित अन्य परिजनों के खिलाफ तीन तलाक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। - महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed