फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Second round of counseling at GBU today.

Noida News: जीबीयू में दूसरे चरण की काउंसलिंग आज

Wed, 24 Jun 2026 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Second round of counseling at GBU today.
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस चरण में 700 से अधिक अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है। विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए इस वर्ष 8200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले चरण की काउंसलिंग में पांच जून को 650 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी, बीएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी, एक वर्षीय एलएलएम और एमएससी न्यूक्लियर साइंस पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी सभी अपडेट नियमित रूप से प्रवेश पोर्टल पर देखने की सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed