{"_id":"61ccac32c152a66e204bbf7d","slug":"second-dose-target-for-2-61-lakhs-vaccination-picks-up-pace-noida-news-noi6240794172","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.61 लाख को दूसरी डोज का लक्ष्य, टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.61 लाख को दूसरी डोज का लक्ष्य, टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगवाती महिला। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोना संक्रमण दर बढ़ते ही जनपद में टीकाकरण अभियान में भी तेजी आ गई है। 31 दिसंबर तक 15.89 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने का लक्ष्य था। जबकि, 2.61 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज दिया जाना बाकी है। अब 15 जनवरी तक लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवंबर के बाद से बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया है। अब मेगा टीकाकरण अभियान के जरिये छूटे लोगों को कवर करने का प्रयास किया जा रहा है।
15 जनवरी तक लगातार बड़े स्तर पर टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती 60 वर्ष से अधिक आयु के उन 20 हजार बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र तक लाने की है, जिन्होंने अब तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि जिनके घर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण दर के बीच ऐसे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में बुजुर्गों को दूसरी डोज के लिए पास के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचें। 10 जनवरी से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को एहतियाती तीसरी डोज भी दी जानी है। जबकि, बड़ी संख्या में बुजुर्ग अभी दूसरी डोज से भी वंचित हैं।
किशोरों के टीकाकरण की आज बनेगी योजना
तीन जनवरी से देशभर में 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इससे संबंधित प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक बृहस्पतिवार शाम को आयोजित होगी। इसमें आला अधिकारी टीकाकरण की योजना पर चर्चा करेंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि बुधवार को जिले के 23 सरकारी केंद्रों पर 7649 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 1748 को पहली और 5901 को दूसरी डोज दी गई।