Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Registration of flats begins at Supertech’s Supernova project in Noida’s Sector 94

नोएडा: सुप्रीम आदेश से छह साल के संघर्ष के बाद मिली रजिस्ट्री, पांच खरीदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Fri, 27 Nov 2026 01:53 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोए़डा
अमर उजाला नेटवर्क, नोए़डा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Nov 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
Registration of flats begins at Supertech’s Supernova project in Noida’s Sector 94
फ्लैट खरीदारों के चेहरे खिले - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक के सुपरनोवा प्रोजेक्ट के नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावरों में गुरुवार से फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई। पहले दिन पांच खरीदारों ने अपने फ्लैट की रजिस्ट्री कराई। लंबे समय से अटकी इस प्रक्रिया के शुरू होने से अब शेष 492 फ्लैटों के खरीदारों में भी रजिस्ट्री की उम्मीद जगी है। दिवालिया प्रक्रिया के चलते वर्ष 2019 से फ्लैटों की रजिस्ट्री अटकी हुई थी। ऐसे में करीब छह साल के इंतजार और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में फ्लैट खरीदकर यहां रहने पहुंचे नरेश कुमार नंदवानी भी पहले दिन रजिस्ट्री कराने वाले पांच खरीदारों में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में ही सुप्रीम कोर्ट से रजिस्ट्री को लेकर आदेश मिल गया था, लेकिन विभिन्न प्रक्रियाओं और दस्तावेजों के सत्यापन के चलते रजिस्ट्री शुरू होने में समय लग गया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने यहां फ्लैट खरीदा था। इसके बाद से रजिस्ट्री के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। करीब छह साल के संघर्ष के बाद गुरुवार को आखिरकार उनके नाम पर फ्लैट की रजिस्ट्री हो गई।
विज्ञापन


नरेश कुमार ने बताया कि इतने लंबे समय तक इंतजार करने के बाद रजिस्ट्री होना उनके लिए बेहद खुशी का पल है। उनके साथ चार अन्य खरीदारों की भी रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री शुरू होने से उन सभी लोगों को राहत मिली है, जो लंबे समय से अपने घर के कानूनी मालिकाना हक का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed