{"_id":"69751d5541758409f8077d6b","slug":"second-accused-arrested-in-zulekha-murder-case-noida-news-c-25-1-mwt1001-109466-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जुलेखा हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जुलेखा हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-पुन्हाना में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुन्हाना में 10 जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में गंभीर रूप से घायल 57 वर्षीय जुलेखा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने अब दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। दूसरे आरोपी सचिन पुत्र अमीचंद निवासी वार्ड नंबर 10 पुनहाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की शुरुआत एक नाबालिग लड़के की दुकान पर सामान खरीदने से हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। बाद में तनाव बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने जुलेखा के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिनमें जुलेखा की हालत सबसे गंभीर थी।
उन्हें तुरंत रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अनिल, अरुण, सचिन, राजेश, राहुल, हल्लू, सोनू सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद शहर में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अब दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस जांच तेज कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।