फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seats will increase for girl students in talented student coaching scheme.

Noida News: प्रतिभाशाली विद्यार्थी कोचिंग योजना में छात्राओं के लिए बढ़ेंगी सीटें

Wed, 11 Sep 2024 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Seats will increase for girl students in talented student coaching scheme.
-दिल्ली सरकार ने योजना के तहत छात्राओं के लिए 100 सीटें बढ़ाने की घोषणा की
विज्ञापन


-आतिशी ने प्रख्यात संस्थानों में नीट-जेईई की फ्री कोचिंग पा रहे छात्रों से की बातचीत

-योजना से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के सपने हो रहे साकार-शिक्षा मंत्री

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अब प्रतिभाशाली विद्यार्थी कोचिंग योजना में छात्राओं के लिए सीटें बढ़ाएगी। सरकार ने इस योजना के तहत छात्राओं के लिए 100 सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्रख्यात संस्थानों में नीट-जेईई की फ्री कोचिंग पा रहे छात्रों से बातचीत के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने नीट-जेईई की फ्री कोचिंग पा रहे छात्रों से से कोचिंग के उनके अनुभवों को जाना और उनका उत्साह बढ़ाया। हर वर्ग के परिवार का बच्चा आगे बढ़ कर डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपने को पूरा करे। इसके लिए वर्ष 2022 में इस योजना की शुरूआत की गई थी।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ने के और मौके मिल सकें, इसको देखते हुए ही अगले सत्र से मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी कोचिंग योजना में छात्राओं के लिए 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएंगी। जो बच्चे गरीब घरों से आते हैं, उनमें खुद को साबित करने का और कुछ कर दिखाने का जुनून होता है। ये जुनून लड़कियों में सबसे ज्यादा होता है। इसलिए ही इस स्कीम में लड़कियों के लिए 100 सीटें बढ़ाएंगे, जिससे कि वह अपने सपनों को उड़ान दे सकें। आतिशी ने कहा कि हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई है अब छात्रों की बारी है। वो अपना सपना पूरा करें और दुनिया को दिखाएं कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे किसी से कम नहीं है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि इस स्कीम को शुरू करने का हमारा विजन है कि हर परिवार का बच्चा आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

----------------
9वीं-11वीं के 300 बच्चे एंट्रेंस से चुने जाते हैं

मालूम हो कि मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी कोचिंग योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नीट व जेईई की फ्री कोचिंग मिलती है। इस स्कीम के जरिए हर साल 9 वीं और 11 वीं कक्षा के तीन सौ बच्चों को प्रख्यात कोचिंग संस्थानों में जेईई-नीट की फ्री कोचिंग के एंट्रेस के माध्यम से चुना जाता है। जिसके बाद सरकार 9 वीं कक्षा के छात्रों को चार साल और 11 वीं के छात्रों को दो साल जेईई-नीट की कोचिंग दिलवाती है। इस अवसर पर छात्रों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोचिंग की महंगी फीस देने की टेंशन नही हैं। इस कारण पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed