{"_id":"65b5807477703f79e7030984","slug":"search-continues-for-the-third-shooter-who-killed-the-crew-member-grnoida-news-c-1-gnd1002-1351366-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रू मेंबर की हत्या करने वाले तीसरे शूटर की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रू मेंबर की हत्या करने वाले तीसरे शूटर की तलाश जारी
विज्ञापन
क्रू मेंबर की हत्या करने वाले तीसरे शूटर की तलाश जारी
- नोएडा पुलिस ने पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लॉरेंस गैंग के बदमाशों पर नजर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एयर इंडिया के क्रू मेंबर और गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई की हत्या करने वाले तीसरे शूटर का अब तक पता नहीं चला है। इसके लिए नोएडा पुलिस की टीम कई चिह्नित स्थानों पर दबिश दे रही है। इस घटना में शामिल दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जो लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
क्रू मेंबर व गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरजमान की हत्या के बाद पहले नोएडा पुलिस ने साजिश रचने वाले दो आरोपियों को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार किया था। इसमें एक आरोपी प्रवेश मान से अदावत रखने वाले गैंगस्टर कपिल मान का भाई भी था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि सूरज मान की हत्या प्रवेश-कपिल मान के बीच गैंगवार में हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी दो शूटरों अब्दुल कादिर व कुलदीप को गिरफ्तार कर नोएडा की हत्या में शामिल होने का दावा किया और बताया गया कि दोनों गिरफ्तार शूटर लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैं। हालांकि इस घटना में शामिल तीसरे शूटर की तलाश पुलिस नहीं कर पाई है। वहीं, गिरफ्तार दोनों शूटरों से नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए दिल्ली कोर्ट में जल्द ही अर्जी देगी। वहीं, नोएडा पुलिस ने जिन दो आरोपियों धीरज मान व मन्नू को गिरफ्तार किया था। इन दोनों को भी पुलिस कस्टडी रिमांड पर पुलिस जल्द लेगी।
-- -- -- -- -
कई ठिकानों पर नोएडा पुलिस की दबिश
क्रू मेंबर की हत्या मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसमें नोएडा पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। पुलिस की टीम हर पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है और दिल्ली पुलिस से मदद भी ले रही है। इसके साथ ही इस मामले में कुख्यात लॉरेंस गैंग व स्क्रैप माफिया रवि काना के बीच संबंधों की भी गहरी जांच हो रही है।