फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdgf

Noida News: यीडा क्षेत्र में बनेगा डॉग शेल्टर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होगा पालन

Wed, 08 Apr 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
sdgf
ग्रेटर नोएडा। यीडा क्षेत्र के सेक्टरों में बेसहारा कुत्तों के लिए प्राधिकरण एक डॉग शेल्टर विकसित करेगा। करीब 500 कुत्तों को यहां रखने की क्षमता इसमें रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों का पालन करते हुए इस डॉग शेल्टर को बनाने पर जल्दी ही काम शुरू करने के लिए सीईओ राकेश कुमार सिंह ने निर्देश परियोजना विभाग को दिया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सभी जरूरी सुविधाओं से लैस इस डॉग शेल्टर को करीब 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करना भी है। इस शेल्टर में कुत्तों को इलाज व खाना के अलावा सुरक्षित आश्रय भी मिल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने खतरा बन चुके कुत्तों को आवासीय इलाकों से हटाने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में यीडा एक डॉग शेल्टर बनाने जा रहा है। फिलहाल शेल्टर के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जा रहा है। प्राधिकरण निजी एजेंसी की मदद इस शेल्टर के संचालन के लिए लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed