{"_id":"69948ce2e7255bcb0b032de6","slug":"sdg-grnoida-news-c-1-noi1095-3963584-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात में सेक्टर-62 से सेक्टर-71 तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात में सेक्टर-62 से सेक्टर-71 तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
-पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-62 से सेक्टर-71 के बीच बिजली विभाग के कार्य के चलते यातायात डायवर्जन लागू किया है। यूपीपीसीएल द्वारा 18 फरवरी से रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5:30 बजे तक 220 केवी सेक्टर-20 नोएडा (पॉली) से सेक्टर-62 टी-ऑफ तक लाइन पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के सामने डिवाइडर पर स्ट्रिंगिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पुलिस के अनुसार, एलिवेटेड रोड/सेक्टर-60 चौक से डीएससी ग्रुप तिराहा (सेक्टर-67/70) की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन होते हुए यू-टर्न लेकर सेक्टर-60 अंडरपास से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा। वहीं सेक्टर-62 की ओर से डीएससी तिराहा जाने वाले वाहन भी सेक्टर-60 अंडरपास के अंदर से जा सकेंगे। डीएससी तिराहा से सेक्टर-60 चौक की ओर आने वाला यातायात कैलाश अस्पताल के सामने एक लेन से संचालित होगा।
रोड पर वाहन पार्क न करने की अपील : सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क के पास 19 से 22 फरवरी तक 38वीं नोएडा वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी आयोजित होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। असुविधा पर हेल्पलाइन 9971009001 पर संपर्क करें।