{"_id":"68e2937733e88b1f5b08a613","slug":"sdfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77295-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ढाबा कर्मचारी की हत्या के आरोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ढाबा कर्मचारी की हत्या के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
-आरोपियों की तलाश में ग्रेटर वेस्ट और गाजियाबाद में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढाबे पर देर रात खाना देने को लेकर हुए विवाद में कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या के आरोपियों को पुलिस दो दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई है। पुलिस की टीम ने रविवार को आरोपियों की तलाश में ग्रेटर वेस्ट और गाजियाबाद में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद से आरोपी अपना फोन बंद कर फरार हो गया है।
मुजफ्फरनगर निवासी वरुण कौशिक गौड़ सिटी-2 के पास गोपाल जी ढाबा चलाते हैं। शुक्रवार रात एक युवक खाना खाने के लिए ढाबे पर पहुंचा था। उस समय ढाबा बंद किया जा रहा था। वरुण ने ग्राहक को बताया कि खाना खत्म हो गया है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। बताया गया कि झगड़े के दौरान वरुण और उसके कर्मचारियों ने उस युवक से मारपीट की। कुछ देर बाद वह युवक अपने दो साथियों के साथ दोबारा ढाबे पर पहुंचा। उस समय ढाबे पर ढाबे पर काम करने वाला सहारनपुर निवासी नीटू कश्यप (48) ढाबे पर मौजूद था। तीनों ने मिलकर नीटू पर हमला बोल दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।