{"_id":"6abbc95ab85a47b117002398","slug":"sdfgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4778024-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रेहड़ी चालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रेहड़ी चालक को कुचला, मौत
विज्ञापन
- मोनाड मॉल के पास पीछे से मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
- सब्जी बेचकर घर लौट रहा था मंगल सिंह, हादसे के बाद जिला अस्पताल में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में मोनाड मॉल के पास सोमवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से रेहड़ी चालक मंगल सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मंगल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर स्कॉर्पियो चालक निर्मल सरोहा (24) को गिरफ्तार कर लिया है।
संभल निवासी सोमवीर ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई मंगल सिंह बरौला में परिवार के साथ रहते थे। वह सेक्टरों में रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे के आसपास सब्जी बेचने के बाद वह रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोनाड मॉल के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मंगल सिंह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतक के छोटे भाई सोमवीर ने बताया कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मंगल सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें सात साल और पांच साल के दो बेटे और दो साल की एक बेटी है। परिवार के सामने इन बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।