{"_id":"6abbcc679440cc1cd80547ea","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107678-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्र-छात्रा भिड़े तो तमाशबीन बने छात्र, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्र-छात्रा भिड़े तो तमाशबीन बने छात्र, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो
-युवती युवक को पीटती नजर आई, मौके पर मौजूद छात्रों ने कराया बीच-बचाव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक निजी कॉलेज में छात्र-छात्रा के बीच विवाद के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवती एक युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ छात्र दोनों के बीच बीच-बचाव कर उन्हें अलग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हुई घटना की चर्चा शुरू हो गई।
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की है। निजी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र और छात्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कमेटी गठित कर दी है।