{"_id":"6aad537c9a1a05f4050ce0e7","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106474-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, चार महिलाओं को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, चार महिलाओं को कराया मुक्त
विज्ञापन
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने गौड़ सिटी के पास स्थित एक होटल पर की कार्रवाई
-होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच के बाद महिलाओं को परिजनों को सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने गौड़ सिटी के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार का खुलासा किया। होटल से चार महिलाओं को मुक्त कराया गया। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद महिलाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया। जबकि होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गौड़ सिटी क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। जिस पर बृहस्पतिवार रात कोतवाली पुलिस ने वहां छापा मारा। उस समय होटल में चार महिलाएं मिली। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि होटल का मालिक विजयनगर के डूंडाहेड़ा गांव निवासी रोहित कुमार है। वहीं उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने महिलाओं को होटल से मुक्त करवाया। पूछताछ के बाद महिलाओं को परिजनों के पास भेज दिया। वहीं होटल मालिक अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में अब होटल की जांच की जाएगी। छोटे-छोटे होटलों में खास नजर रखी जाएगी।