{"_id":"614e330a8ebc3efda9462d84","slug":"scuffle-among-farmers-policemen-moving-towards-authority-many-injured-noida-news-noi606592340","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण की ओर बढ़ रहे किसानों-पुलिसकर्मियों में धक्कामुक्की, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण की ओर बढ़ रहे किसानों-पुलिसकर्मियों में धक्कामुक्की, कई घायल
विज्ञापन
किसानों के बीच फंसे एडीसीपी रणविजय सिंह।
नोएडा। हरौला बरात घर में शुक्रवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। इसके बाद दोपहर में तय कार्यक्रम के तहत दोपहर में किसान बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्राधिकरण की ओर बढ़े। इस दौरान बरात घर के पास ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी करते हुए किसान बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने व समझाने का प्रयास किया तो दोनों ओर से धक्कामुक्की शुरू हो गई।
किसान यहां से आगे बढे़ तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने दो बैरिकेड को सड़क किनारे गहरे नाले में गिरा दिया। इस दौरान दोनों ओर से खींचतान में एक महिला समेत कुछ किसान और सात पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। बाद में पुलिस ने किसानों को सुंदर पेपर मिल के पास रोक लिया। करीब बीस मिनट तक सड़क पर ही धरने पर बैठने के दौरान किसान लौट गए। एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है।
बोर्ड बैठक रोकने जा रहे थे किसान
किसानों ने एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे प्राधिकरण की बोर्ड बैठक नहीं होने देंगे। किसानों के हाथों में बडे़-बडे़ बैनर थे। इन पर लिखा था कि रितु माहेश्वरी वापस जाओ। सुंदर पेपर मिल के पास पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर बैठे किसानों को समझाया। इसके बाद किसान यह कहते हुए लौट गए कि सोमवार को प्राधिकरण पर धावा बोला जाएगा। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को उग्र करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसान गांधीगीरी से ही हक पाकर रहेंगे।

प्राधिकरण की ओर जा रहे किसानों को रोकती पुलिस।
विज्ञापन