फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scooty rider woman's neck severed from Chinese manjha, serious

Noida News: चीनी मांझे से स्कूटी सवार महिला की गर्दन कटी, गंभीर

Wed, 29 Mar 2023 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman's neck severed from Chinese manjha, serious
शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर हादसा, दफ्तर से घर लौट रही थी महिला
विज्ञापन

वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बावजूद हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार शाम स्कूटी सवार महिला की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आकर कट गई। महिला स्कूटी समेत सड़क पर गिरी और गर्दन से खून तेजी से निकलने लगा। महिला के पीछे दफ्तर के सहयोगी भी दूसरे वाहन से चल रहे थे। वे फौरन विंकी भारद्वाज (36) को कार से संत परमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को महिला की सर्जरी की गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल महिला बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-17 जी, वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी विंकी के परिवार में पति सुमित चौधरी के अलावा बच्चा है। सुमित और विंकी दोनों ही निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। विंकी रोज कनाॅट प्लेस के दफ्तर से स्कूटी पर आती-जाती है। मंगलवार शाम को वह स्कूटी से घर के लिए निकली। कश्मीरी गेट होते हुए वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंची तो चीनी मांझा गर्दन में फंस गया। विंकी ने स्कूटी रोकने का प्रयास किया, लेकिन गिर गई। विंकी के पीछे दफ्तर के सहयोगी भी थे। वह रुक गए। एक कार में बिठाकर विंकी को सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन मैक्स अस्पताल ले गए। डॉक्टरों का कहना है कि गर्दन में घाव काफी गहरा है। बुधवार को विंकी की सर्जरी की गई है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही शुरू हो जाती है पतंगबाजी
दिल्ली के अलावा हर राज्य में मौसम और त्योहार के अनुसार पतंगबाजी होती है, लेकिन राजधानी में गर्मियों की शुरुआत से ही पतंगबाजी शुरू हो जाती है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर लोग चीनी मांझे का इस्तेमाल करते हैं। पाबंदी होने पर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता। इसका खामियाजा राहगीर खासकर दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। हर साल चीनी मांझे की चपेट में आकर दर्जनों लोग जख्मी होते हैं। परिंदे भी इसका शिकार होते हैं। अब उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस चीनी मांझे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed