{"_id":"62952a0b7f3e4301b31b37f9","slug":"scooty-rider-dies-after-colliding-with-a-bull-standing-in-the-middle-of-the-road-noida-news-noi6514934102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच खड़े सांड से टकराकर स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच खड़े सांड से टकराकर स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
नोएडा। बीच सड़क पर खड़े सांड से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार रात को सेक्टर-21-25 चौराहे के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक हरौला निवासी प्रिंस (25) रविवार रात को स्कूटी से सेक्टर-25 की तरफ जा रहा था। सेक्टर-21-25 चौराहे के पास उसकी तेज रफ्तार स्कूटी सड़क के बीचों बीच खड़े सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रिंस का हेलमेट निकल गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद हरौला गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने प्राधिकरण से लावारिस पशुओं को सड़क से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस कारण सड़क पर चलने वाले लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिछले माह सांड ने मार डाला था महिला को
हरौला और आसपास कई सेक्टरों व गांवों में लावारिस पशु समस्या बन गए हैं। पिछले महीने ही मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी महिला सब्जी खरीदने के लिए शाम के वक्त हरौला मार्केट आई थी। तभी सांड ने दौड़ाकर महिला को उठा कर सड़क पर पटक दिया था। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद भी लोगों ने लावारिस पशुओं को सड़क से हटाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की थी।