{"_id":"69b2e19a1f75d5534101a5b1","slug":"scooty-rider-collides-with-car-dies-noida-news-c-23-1-lko1064-89751-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार से टकराई स्कूटी सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार से टकराई स्कूटी सवार, मौत
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत के मामले में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है। मृतक अशोक कुमार कुशवाहा (47) के बेटे अभिषेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 10 मार्च को अशोक इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे थे। इलाहाबास मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन