फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools to open today; how will classes be conducted?

Noida News: आज से खुलेंगे स्कूल, कैसे होगी पढ़ाई

Sun, 14 Jun 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Schools to open today; how will classes be conducted?
आज से खुलेंगे स्कूल, कैसे होगी पढ़ाई
विज्ञापन

- शिक्षकों की जनगणना में लगी ड्यूटी,कक्षाएं खाली रहने का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के परिषदीय स्कूल सोमवार से फिर गुलजार हो जाएंगे। स्कूल में छात्र पहुंचेंगे, लेकिन शिक्षक होंगे कि नहीं इस बात का अभिभावकों को भी संदेह हैं। अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है। जनगणना का काम अंतिम दौर में चल रहा है। सभी शिक्षक अपने काम को अंतिम रूप दे रहे हैं। अब स्कूलों में वह मिलेंगे कि नहीं यह देखना होगा।


नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन विद्यार्थियों के स्वागत, साफ-सफाई, नामांकन बढ़ाने और शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई है। बीएसए राहुल पंवार का कहना है कि सभी शिक्षक स्कूलों में भी रहेंगे और जनगणना का काम भी करेंगे। छात्रों की पढ़ाई किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed