फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schoolgirls stopped classmate's marriage with the help of police

स्कूली छात्राओं ने रुकवाई सहपाठी की शादी: बड़ी की जगह छोटी बहन से करा रहे थे विवाह, ऐन मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 31 Mar 2024 09:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Mar 2024 09:30 AM IST
सार

सहपाठियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक छात्रा सहमी हुई रहने लगी। कई दिनों से परेशान देखकर सहपाठियों ने उदासी का कारण पूछा। बहुत पूछने पर उसने जबरन शादी किए जाने की बात बताई। इसका पता चलते ही उसकी सभी सहपाठियों ने क्लास टीचर और स्कूल प्रबंधन को इसी जानकारी दी।

विज्ञापन
Schoolgirls stopped classmate's marriage with the help of police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-126 के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्राओं ने सूझबूझ और पुलिस की मदद से सहपाठी की शादी रुकवा दी। आरोप है कि परिजन छात्रा की जबरन शादी कराने जा रहे थे। इसके लिए कई रस्में भी पूरी हो गई थीं। ऐन मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिजनों ने फैसला वापस लेते हुए शादी रोक दी।

विज्ञापन


अब छात्रा फिर से स्कूल जा रही है। शादी रोक दिए जाने से वह खुश है। शादी के लिए लगी उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी अब फीका हो चला है। सबकुछ भूलकर वह आगे बढ़ने का ख्वाब देख रही है। वह शिक्षिका ही बनना चाहती है। सहपाठियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक छात्रा सहमी हुई रहने लगी। कई दिनों से परेशान देखकर सहपाठियों ने उदासी का कारण पूछा। बहुत पूछने पर उसने जबरन शादी किए जाने की बात बताई।
विज्ञापन


इसका पता चलते ही उसकी सभी सहपाठियों ने क्लास टीचर और स्कूल प्रबंधन को इसी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित थाने में इसकी शिकायत की। जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई शुरू कर दी। शादी वाले दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद परिजन शादी रोकने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की बहन की होने वाली थी शादी
दरअसल छात्रा की बड़ी बहन की शादी होनी थी। शादी से कुछ दिन पहले बड़ी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। समाज में बदमानी की डर से उन्होंने बड़ी की जगह छोटी बहन को शादी करने को कहा। कलम पकड़ने वाले उसके हाथों में जबरन मेहंदी भी लगाई गई। उसे शादी के लिए बकायदा तैयार किया गया था।


शिक्षिकाओं ने कहा ऐसी घटनाओं का हो विरोध
स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी सिरोही बताती हैं कि बच्चों ने उन्हें रोते हुए पूरे मामले की जानकारी दी थी। यह बेहद अफसोस की बात है कि आज के समय में भी इस तरह की कुरीतियां पनप रही हैं। इसी स्कूल की अन्य शिक्षिका सीमा ने कहा कि ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed