{"_id":"68e805590428227ed3010cd4","slug":"school-uniforms-presented-to-40-bright-students-na-news-c-244-1-sknl1016-145245-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 40 होनहार विद्यार्थियों को भेंट की स्कूल की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 40 होनहार विद्यार्थियों को भेंट की स्कूल की वर्दी
Fri, 10 Oct 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय प्राथमिक पाठशाला विकास नगर में जरूरतमंद व होनहार 40 विद्यार्थियों को समाजसेवी संजय जैन द्वारा स्कूल की वर्दी भेंट की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि संजय जैन का मुख्य शिक्षिका कांता देवी व स्टाफ सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य शिक्षिका कांता देवी ने बताया कि विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी की आवश्यकता थी जिनको जेबीटी अध्यापक बोधराज के व्यक्तिगत प्रयासों से संजय जैन ने विद्यालय आकर वर्दी भेंट की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वे जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे ताकि उनकी पढ़ाई में किसी वस्तु की बाधा न आए। अच्छी शिक्षा पाकर विद्यार्थी कुशल व सुयोग्य नागरिक बन देश को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। मुख्य शिक्षिका कांता देवी को नवोदय क्रांति परिवार की और से उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों व स्कूल हित में प्रयासों के लिए समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक बोधराज, मीना देवी, सुषमा, उर्मिला, मीनू, राजेश कुमार, मुकेश कुमार व जसबीर उपस्थित रहे।