फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School buses and vans operating with incomplete documents impounded.

Noida News: अधूरे दस्तावेजों पर चल रही स्कूली बस और वैन जब्त

Thu, 09 Jul 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
School buses and vans operating with incomplete documents impounded.
दादरी (संवाद)। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक स्कूली बस और एक वैन को अधूरे दस्तावेज मिलने पर जब्त कर बादलपुर कोतवाली में खड़ा करा दिया। जांच में सामने आया कि बस वर्ष 2017-18 से बिना वैध फिटनेस, परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। परिवहन विभाग की टीम ने बरसात के दौरान बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। विभाग अन्य स्कूल बसों और वैन की भी जांच कर रहा है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed