फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School bus full of children overturns in field, 15 injured

Noida News: बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, 15 घायल

Wed, 17 Jul 2024 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
School bus full of children overturns in field, 15 injured
- मुहर्रम की छुट्टी के बाद भी खुला था स्कूल, बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस का पहिया मिट्टी में धंसा
विज्ञापन

- रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र की घटना, बस में सवार थे 35 बच्चे, दो बच्चों की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। बच्चों को घर छोड़ने जा रही निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। कोतवाली क्षेत्र के फलेदा गांव के पास हुए हादसे में बस सवार 35 में से 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो बच्चे यश और विक्टोरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। बस-पलटने के साथ ही चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

फलेदा गांव में रविंद्र शर्मा का लक्ष्मी देवी पब्लिक स्कूल हैं। बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी होने के बाद भी स्कूल खुला था। दोपहर करीब 12 बजे छुट्टी के बाद बच्चों को बसों से घर रवाना किया गया। 35 बच्चों को लेकर बस नगला कंचन व नगला चंदन गांव जा रही थी। फलेदा के पास चालक सामने से आ रही कार को रास्ता देने लगा। तभी बस का पहिया मिट्टी में धंस गया। संतुलन बिगड़ते ही बस खेत की तरफ पलट गई। बस पलटने के साथ ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन

बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों में शिव मोहन, बिट्टू, यश, राखी, अनूप आदि शामिल हैं। इनमें दो बच्चे यश और विक्टोरिया के सिर में चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर है। उनको ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य मार्ग पर गड्ढों के कारण निकलना मुश्किल
रबूपुरा। फलेदा गांव से रबूपुरा के लिए आने वाले मुख्य मार्ग पर प्राधिकरण निर्माण कार्य करा रहा है। रास्ते के दोनों तरफ खुदाई की जा रही है। साथ ही सड़क पर गड्ढे हैं। इस कारण सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। निवासियों का कहना है कि रास्ते पर बाइक और स्कूटी से भी जाने में परेशानी होती हैं। आरोप है कि प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समय से काम शुरू नहीं किया गया। अभी भी काम काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है।


छुट्टी के दिन खोला गया स्कूल, खटारा बसों की जांच करने की मांग
जिले के सभी स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी थी। हालांकि लक्ष्मी देवी पब्लिक स्कूल को खोला गया। अभिभावकों ने स्कूल को जबरन खोलने और खटारा बसों की जांच करने की बात कही है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूली बसों की जांच करने की गुहार लगाई है।
-----------------

सभी स्कूलों बसों की जांच होनी चाहिए। मोटी फीस वसूलने के बाद भी स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिले तो कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - विजयपाल सिंह, निवासी फलेदा

मुख्य मार्ग पर गड्ढों की समस्या पिछले दो वषों से बनी है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर यातायात काफी रहता है। उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन सड़क को बनाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे निवासियों में काफी रोष हैं।- लाखन सिंह, निवासी फलेदा

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिट्टी में पहिया धंसने के कारण बस पलटी थी। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। घटना की जांच चल रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।- अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा


नोटिस जारी कर स्कूल से मांगेगे जवाब
छुट्टी के दिन भी स्कूल खोला गया। इस संबंध में स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही स्कूल के पास कक्षा 5 तक की मान्यता है। अगर उससे ऊपर कक्षा चलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article