फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scam calls from American citizens exposed, seven arrested

Noida News: जिंद, हरिद्वार, दिल्ली समेत अन्य केंद्रों के ध्यनार्थ

Sat, 11 Nov 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Scam calls from American citizens exposed, seven arrested
फोटो---
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल का खुलासा, सात गिरफ्तार
- फार्म हाउस में चला रहे थे कॉल सेंटर, तकनीकी सहायता के नाम पर विदेशी नागरिकों से करते थे जालसाजी
- बिटक्वाइन के माध्यम से लेते थे पैसे, चार माह से चल रहा था कॉल सेंटर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सर्फाबाद में किराये के फार्म हाउस में करीब चार माह से कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए सातों की पहचान मूलरूप से जिंद निवासी सचिन लखनपाल, कोलकाता निवासी अग्निभ बनर्जी, प्रणव बनर्जी, शमिल खान व मोहम्मद हमजा, हरिद्वार निवासी राहुल गौतम और दिल्ली निवासी जय कुमार कोचर के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी अमन छाबाड़ा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तकनीकी सहायता के नाम पर बिटक्वाइन और यूएसडीटी के माध्यम से पेमेंट ली जाती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काम की शुरुआत में काफी पैसे की जरूरत थी। सचिन और अग्निभ बनर्जी पैसे के इंतजाम के लिए सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में राहुल गौतम और जय कुमार कोचर के पास गए थे। गिरफ्त में आए चारों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने सर्फाबाद स्थित सुंदर फार्म हाउस की छठी मंजिल पर छापा मारकर प्रणब बनर्जी, शमिल खान और मोहम्मद हमजा को गिरफ्तार कर लिया। छापे के दौरान तीनों लैपटॉप पर हेडफोन लगाकर विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी कर रहे थे। सभी आरोपी नोएडा के अलग-अलग क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन


बी फार्मा कर चुका है सरगना, अन्य आरोपी आठवीं पास
एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सचिन लखनपाल गिरोह का सरगना है। वह बी फॉर्मा पास है। जबकि गिरोह के अन्य आरोपी आठवीं पास हैं। अग्निभ बनर्जी कलकत्ता के तिलजला से भी 2021 में इसी तरह की ठगी में जेल जा चुका है। फरार आरोपी अमन छाबड़ा भी दिल्ली से जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में अग्निभ को छोड़कर सभी को सैलरी मिलती थी। अग्निभ को सैलरी के साथ ही मोटा कमीशन मिलता था। आरोपियों को कॉल रिसीव करने के भी पैसे मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सामान
एक्सप्रेस वे थाना पुलिस ने सेक्टर-135 और सर्फाबाद में फार्म हाउस पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप, 5 लैपटॉप चार्जर, 2 माउस, एक यूपीएस, दो वाई फाई राउटर, एक वाई फाई चार्जर, 15 हेडफोन, 6 मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, 48 हजार रुपये नकद व एक कार पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed