फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Saurabh Bhardwaj's statement is a political drama: Sachdeva

सौरभ भारद्वाज का बयान राजनीतिक नौटंकी : सचदेवा

Wed, 27 Aug 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj's statement is a political drama: Sachdeva
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि बेबुनियादी बातें करना आप नेताओं की पुरानी रणनीति है। उनसे जब भी किसी भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसियां पूछताछ करती हैं तो वे मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए नाटक करने लगते हैं।
विज्ञापन

चुनाव हारने के बाद खुद को बेरोजगार बताने वाले सौरभ को अब आखिरकार नया काम मिल गया है। प्रेसवार्ता देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो भारद्वाज एक अच्छे लेखक हों। उन्हें राजनीति में समय बर्बाद करने की जगह मुंबई जाकर फिल्मों के लिए लेखन करना चाहिए। आप नेताओं के व्यवहार में अराजकता, कुशासन व भ्रष्टाचार साफ झलकता है। अगर सौरभ व आप को जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। आप पर अस्पताल निर्माण घोटाले समेत कई गंभीर आरोप हैं इन्हीं आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ नौटंकी कर रहे हैं। जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। जब पर्याप्त सबूत सामने आएंगे तो स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। आप नेताओं में भविष्यवक्ता बनने की प्रवृत्ति है और सौरभ भारद्वाज भी उसी श्रेणी में शामिल हो गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed