{"_id":"626301a00b87161c9058f42a","slug":"satveer-gurjar-virendra-dada-and-narendra-bhati-expelled-from-bsp-noida-news-noi644445131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतवीर गुर्जर, वीरेंद्र डाढ़ा और नरेंद्र भाटी बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतवीर गुर्जर, वीरेंद्र डाढ़ा और नरेंद्र भाटी बसपा से निष्कासित
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा में अंतर्कलह सामने आ गया है। पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र डाढ़ा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी को निष्कासित कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने तीनों पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने बताया कि दादरी विधानसभा से पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रहे सतवीर सिंह गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र डाढ़ा और जेवर विधानसभा प्रत्याशी रहे नरेंद्र भाटी को बसपा से निकाल दिया गया है। तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए थे। कई चरणों में जांच की गई तो आरोप सत्य पाए गए, इसलिए पार्टी आलाकमान के निर्देश पर तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि इन नेताओं को चेतावनी दी गई थी लेकिन कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बसपा से जेवर विधानसभा से चुनाव में उम्मीदवार था। पार्टी से जो मत और समर्थन नहीं मिलने चाहिए थे, वह नहीं मिले। इस वजह से हार हुई। मेरी छवि पर मुझे वोट मिले हैं। मतगणना के बाद बसपा से इस्तीफा दे दिया था। अब पार्टी बाहर करने का नाटक कर रही है। । - नरेंद्र भाटी डाढ़ा, पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कोई काम नहीं किया। मेरे बारे में किसी विरोधी ने गलत रिपोर्ट दी है। चुनाव के दौरान पूरी ताकत लगाई थी। बसपा के लिए काम किया था। मेरे ऊपर लगाए गए अनुशासनहीनता के आरोप भी गलत है। - सतवीर गुर्जर, पूर्व विधायक, दादरी
विज्ञापन
मेरे भाई बसपा से चुनाव लड़ा था, मैं पार्टी विरोधी कैसे हो सकता हूं। जब चुनाव परिणाम आया तो देखा कि पार्टी के पदाधिकारियों ने सहयोग नहीं किया था। इसलिए 12 मार्च को ही पार्टी प्रभारी को इस्तीफा सौंप दिया था। पार्टी के कई पदाधिकारियों ने सपा गठबंधन के लिए काम किया था। - वीरेंद्र भाटी डाढ़ा, पूर्व लोकसभा प्रभारी, गौतमबुद्ध नगर
जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी गठित की
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बसपा ने चुनाव के बाद जिलों में कार्यकारिणी में बदलाव करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में भी कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किए गए। जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अय्यूब मलिक, जिला महासचिव मनवीर भाटी, जिला सचिव बाबूलाल गौतम, जिला सचिव ओमप्रकाश एडवोकेट, जिला सहसचिव मेघानंद, जिला खजांची ठाकुर प्रताप सिंह, सदस्य जिला कार्यकारिणी में सुभाष जाटव व जोगेंद्र सिंह, जिला संयोजक बामसेफ स्वदेश बर्मन, जिला संयोजक वीरपाल
सिंह को बनाया है।