{"_id":"6867ef56e7cad8cf1e03f33c","slug":"satisfactory-air-quality-in-delhi-for-9th-consecutive-day-noida-news-c-340-1-del1011-96318-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली में लगातार 9वें दिन संतोषजनक वायु गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली में लगातार 9वें दिन संतोषजनक वायु गुणवत्ता
विज्ञापन
सिरसा ने कहा- तीनों लैंडफिल साइट से 28,660 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में लगातार नौवें दिन राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 78 रहा, जबकि पंजाबी बाग और विवेक विहार जैसे प्रदूषण के हॉटस्पॉट का एक्यूआई 67 दर्ज किया गया। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे दिल्ली सरकार के समन्वित प्रयासों का नतीजा बताया।
उन्होंने कहा कि हम दिन-रात दिल्ली की हवा, जमीन और सड़कें साफ करने में जुटे हैं। हर स्वच्छ हवा वाला दिन यह प्रमाण है कि हमारा संकल्प और मेहनत रंग ला रहा है। 24 घंटे में राजधानी की तीनों लैंडफिल साइट भलस्वा, गाज़ीपुर व ओखला से 28,660 मीट्रिक टन पुराना कचरा हटाया गया। प्रदूषण नियंत्रण कार्य भी तेज किया गया है। गत 3 व 4 जुलाई के दौरान 10,795 मीट्रिक टन ताजा कचरा हटाया गया। यह पूरी मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्वच्छ दिल्ली विजन से प्रेरित है। दिल्ली अब साफ और सतत राजधानी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।