{"_id":"68c56c7652c75b0d4503a2f9","slug":"sarai-kale-khan-station-is-ready-namo-bharat-train-will-run-this-month-noida-news-c-340-1-del1004-104740-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सराय काले खां स्टेशन तैयार, इसी माह दौडेगी नमो भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सराय काले खां स्टेशन तैयार, इसी माह दौडेगी नमो भारत ट्रेन
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिल्ली मेट्रो और सड़क से जुड़ी परियोजनाओं को होगा लोकार्पण
-- -- -- -- -- -- -- -- --
01 घंटे में दिल्ली से मेरठ पहुंच सकेंगे लोग
12.3 किमी पिंक लाइन विस्तार का शुभारंभ होगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लिए सितंबर विशेष होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इसमें प्रमुख रूप से नमो भारत कॉरिडोर का सराय काले खां स्टेशन, दिल्ली मेट्रो और सड़क से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
वर्तमान में नमो भारत राजधानी के न्यू अशोक नगर से दुहाई डिपो तक लोगों को सफर करवा रही है। पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर महज एक घंटे से भी कम में तय किया जा सकेगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें, हाई-स्पीड यात्रा और बेहतर सुरक्षा इंतजाम होंगे। इससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि सड़क और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) कॉरिडोर का सबसे अहम और अंतिम स्टेशन सराय काले खां है। इसका उद्घाटन 17 सितंबर को होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने बताया कि सराय काले खां स्टेशन कॉरिडोर का सबसे बड़ा और अहम स्टेशन है। यह सिर्फ एक स्टेशन नहीं बल्कि बहु-माध्यमीय परिवहन हब (मल्टी-मॉडल हब) के रूप में काम करेगा। यहां से यात्रियों को बस टर्मिनल, मेट्रो लाइन और रेलवे स्टेशन तक इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इस कारण यह स्टेशन दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच बड़ा ट्रांजिट केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
मेक इन इंडिया पहल के तहत इस कॉरिडोर पर चलने वाले सभी ट्रेनें हैदराबाद में डिजाइन और गुजरात स्थित अल्स्टॉम प्लांट में तैयार किए गए हैं। ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नमो भारत ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति से चल सकती हैं। - पुनीत वात्स, प्रवक्ता, एनसीआरटीसी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पिंक लाइन विस्तार बनेगी नई पहचान
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का मौजूदा नेटवर्क मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 तक है। 12.3 किलोमीटर लंबे इस विस्तार के पूरा होने से मजलिस पार्क से मौजपुर तक सीधा सफर संभव हो जाएगा। इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी कॉरिडोर बन जाएगी जो राजधानी के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को जोड़ेगी। इससे विशेषकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों को सीधा लाभ होगा और मेट्रो यात्रा और भी आसान बनेगी।
गगन सिनेमा फ्लाईओवर भी बनकर तैयार
सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद के भोपुरा को जाने वाली वजीराबाद रोड स्थित गगन सिनेमा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। पूर्व की आप सरकार के समय शुरू हुआ यह निर्माण कार्य वजीराबाद रोड को सिग्नल फ्री करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बीते माह दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा था कि इस फ्लाईओवर का पीएम के जन्मदिन पर जनता के लिए शुरू किया जाएगा। इसके शुरू होने से शहीद मंगल पांडे मार्ग पर वजीराबाद से भोपुरा बार्डर के बीच आ रही केवल गगन सिनेमा की लालबत्ती खत्म हो जाएगी।