Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sapphire School students shine among 1500 participants

Noida News: 1500 प्रतिभागियों के बीच चमके सैफायर स्कूल के बच्चे

Sun, 19 Apr 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Sapphire School students shine among 1500 participants
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



टेबल टेनिस, शतरंज और स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन



नोएडा। मयूर स्कूल में आयोजित अमितनामा स्पोर्ट्स लीग 2026 में सैफायर स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में नोएडा के विभिन्न स्कूलों से करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टेबल टेनिस में हरसेहज सिंह ने अंडर-13 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शतरंज में वेदांत सिंह और अरिशिया साहू ने अंडर-11 और अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि विहान सारस्वत ने अंडर-11 वर्ग में रजत पदक जीता। स्केटिंग प्रतियोगिता में भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। भव्या सिंह और प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, इवान मित्तल ने रजत और वंश, सूर्यांश व नक्श ने कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल विभाग के प्रमुख निकेश सैनी ने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और कोचिंग के समन्वय से यह सफलता संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed